लखनऊ, दिसम्बर 13 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। आलमबाग थाने के सिपाही बालकृष्ण (27) की आत्महत्या के मामले में शनिवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। मौत का कारण फांसी आया है। परिवारीजनों ने भी आत्महत्या के कारणों की अनभिज्ञता जताते हुए सवाल खड़ा किया। भाई ने बताया कि सुबह मां से बात हुई थी सब खैर कुशल था। ऐसे में भाई आत्महत्या कैसे कर सकता है? यह समझ से परे है। उधर, तफ्तीश में लगी पुलिस टीम ने बालकृष्ण के मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। वहां से पुलिस उसका व्हाट्सएप डेटा रिकवर कर अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने काल डिटेल्स भी मंगवाई है। उसके आधार पर भी आत्महत्या के कारणों का पता लगाएगी। बालकृष्ण 2019 बैच के सिपाही थे। मूल रूप से अलीगढ़ पिसावां के रहने वाले थे। दो साल से आलमबाग थाने में तैनात थे। यहां बरहा में रहते थे। शनिवार शाम...