मथुरा, फरवरी 11 -- मथुरा। खप्परपुर हादसे की जानकारी लोगों को तब हुई, जब मंगलवार मनीष के बच्चे सुबह जाग कर ताऊ सुधीर के घर नहीं पहुंचे। चिंता होने पर सुधीर का बेटा देखने पहुंचा,आया। जगाया नहीं जागे चिंता होने पर जंगले से झांक कर देखा तो सभी मृत पड़े थे। सुधीर आदि ने दरवाजा तोड कर अंदर का माजरा देख पुलिस को सूचना दी। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम गया तो गांव में मातम छा गया। महावन के गांव खप्परपुर निवासी मनीष, बडे भाई सुधीर और छोटे भाई जयकिशन के चूल्हे, घर अलग है। तीनों के मकान पास में ही हैं। ग्रामीणों के अनुसार परिवारों में आपस में प्यार है। यही कारण था कि मनीष के तीनों बच्चे सुबह छह बजे के आसपास जाग कर पास में ही स्थित अपने ताऊ के घर पर चले जाते थे। सुधीर के बेटे ऋषभ ने बताया कि तीनों भाई-बहन रोजाना सुबह जगने के बाद घर पर आ जाते...