बलरामपुर, फरवरी 4 -- उतरौला, संवाददाता। जिले में में शब-ए-बारात का पर्व गहरी अकीदत और रूहानियत के माहौल में मनाया गया। इस मुक़द्दस रात मस्जिदों, दरगाहों और आस्तानों पर इबादत करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। अकीदतमंदों ने पूरी रात जागकर नफिल नमाज़, कुरआन की तिलावत और ज़िक्र-ओ-अज़कार में समय बिताया। लोगों ने अपने गुनाहों से सच्चे दिल से तौबा की और अल्लाह से रहमत व मग़फिरत की दुआ मांगी। कब्रिस्तानों में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जहां अपने स्वर्गवासी परिजनों और बुज़ुर्गों के लिए फातिहा पढ़ी गई। नगर उतरौला से लेकर आसपास के ग्रामीण इलाकों तक कब्रिस्तान रोशनी से जगमगाते नजर आए। माहौल बेहद भावुक और आध्यात्मिक रहा। मौलाना व कारी सिराज अहमद ने शब-ए-बारात की फज़ीलत बयान करते हुए कहा कि यह रात अल्लाह की खास रहमतों की रात मानी जाती है। अरबी माह शाबा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.