भागलपुर, दिसम्बर 20 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में 20 से 25 दिसंबर तक सभी कक्षाएं व शैक्षणिक गतिविधियां सुबह नौ बजे के पहले एवं शाम चार बजे के बाद नहीं चलेंगी। जिला दंडाधिकारी सह डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किया। इसमें प्री स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र एवं कोचिंग संस्थान भी शामिल हैं। जारी पत्र में विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया कि आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को फिर से र्निर्धारित करेंगे। प्री-बोर्ड/बोर्ड की परीक्षा के लिए संचालित किए जाने वाली विशेष कक्षाओं व परीक्षाओं का संचालन इस आदेश से मुक्त रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की पूर्वानुमान के अनुसार भागलपुर जिला में अब अधिक ठंड पड़ेगी। सुबह और शाम के समय कम तापमान व घना कोहरा छाया रहेगा। इस कारण खराब मौसम के कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.