गिरडीह, जनवरी 31 -- गिरिडीह। शुक्रवार की सुबह गिरिडीह शहर के साथ साथ गांव देहातों में मौसम ने फिर से करवट ली और लोगों ने बढ़ती ठंड का अहसास किया। कोहरे की धुंध ने शहर को देर सुबह नौ बजे तक अपनी आगोश में रखा और इस दौरान चल रही पतली हवाओं ने लोगों को अपने घरों में दुबके रहने को मजबूर कर दिया। कामकाजी लोग देर से अपने दफ्तरों के लिए निकलते हुए दिखाई दिए। इस दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों, दूर दराज से सब्जी बेचने के लिए शहर आने वालों और दफ्तरनवीसों को हुई। सुबह नौ बजे तक शहर में एक तरह से सन्नाटा छाया रहा और जब धूप निकली और थोड़ी तीखी हुई तो लोग घरों से निकले। हालांकि दोपहर बारह बजे के बाद फिर से धूप में गरमाहट का अहसास होने लगा। इस दौरान सुबह पारा दस से बारह डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया जबकि दोपहर तक पारा चढ़ने लगा और त...