बुलंदशहर, जून 3 -- मौसम का मिजाज रोजाना बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों से धूप-छांव का मौसम बना हुआ है। मंगलवार को बादलों की आवाजाही के बीच दोपहर बाद मौसम बदल गया। शहर से देहात तक रुक-रुककर हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश के बाद उमसभरी गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली। शाम को फिर धूप निकली। न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस पर रिकॉर्ड किया गया। धूप-छांव के मौसम के बीच लोग कई दिनों से गर्मी उमसभरी गर्मी झेल रहे थे। मंगलवार को बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। सुबह के समय कभी आसमान में बादल तो कभी धूप निकलती रही। दिन बढ़ने के साथ ही गर्मी का असर भी बढ़ता गया। दोपहर बाद करीब 3 बजे मौसम ने करवट बदली और बारिश शुरू हो गई। रुक-रुककर हुई बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया। तापमान में सोमवार के मुकाबले दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.