पूर्णिया, अक्टूबर 19 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शनिवार को भी सुबह-सुबह कुछ देर तक धुंध छाया रहा जिसके कारण सूर्योदय देर से हुआ। धुंध के कारण सुबह की आद्रता 83 प्रतिशत हो गई जबकि शाम की आद्रता 71 प्रतिशत थी। धुंध के कारण सुबह की दृश्यता 800 मीटर पर अटक गई। उत्तर पश्चिम दिशा से चल रही शुष्क हवा की औसत चाल 3 से 4 किलोमीटर प्रति घंटा रही। इस प्रकार सुबह-सुबह ठंडक महसूस हो रही थी। हवा का दबाव कम हो गया था जिसके कारण लोकल स्तर के बादल आसमान में दिखाई पड़ा। आसमान में बादल होने के कारण सुबह पार्थिव विकिरण ज्यादा विस्तारित नहीं हो पाया और सुबह का तापमान बढ़ गया। पिछले 36 घंटे के दौरान लगभग 2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इधर शनिवार का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड कि...