जौनपुर, अप्रैल 24 -- जौनपुर, संवाददाता। अप्रैल माह में दिनोदिन तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। बुधवार को 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान में भयंकर गर्मी से आम जनजीवन त्रस्त हो गया। सुबह 10 बजे से सूर्य आग उगलने लगे थे। दोपहर से पूर्व ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया था। लोग घरों में दुबके पड़े रहे। शाम चार बजे से बाजारों की रौनक वापस लौटी। न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस था। दिनभर लू की तरह गर्म पछुआं हवा चली जिसे झेलने को लोग विवश रहे। भीषण गर्मी के बावजूद अभी शहर से लेकर ग्रामीण इलाके की बाजारों में प्याऊ की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है। तिराहे चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण के चलते पेड़ों की कटाई छंटाई हो गई है। राहगीर प्रचंड धूम में खड़े होकर वाहनों का इंतजार करते हैं। रोडवेज पर तो और खराब स्थिति है। कहीं छाया नहीं है। यात्री बस के इंतजार में या...