गोंडा, मई 17 -- गोण्डा। पिछले लगातार कई दिनों से भीषण तपिश के बाद शनिवार सुबह तेज हवाओं संग बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया। आसमान पर बदली और हवाओं में नमी से तापमान में कमी होने से राहत मिली रही। लेकिन दोपहर में तेज धूप की तपन से मिली राहत भी काफूर हो गई और चुभन भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान भी मण्डल के जिलों में प्री-मानसून की गतिविधियों के देखे जाने की संभावनाएं जताई है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी मानसून और एडवांस हुआ है। बंगाल की खाड़ी में भी मानसून प्रगति कर रहा है। इसके अलावा एक ट्रफ उत्तर प्रदेश के तराई वाले जिलों से होकर गुजर रही है। इन सभी मौसमी स्थितियों की मिली जुली प्रतिक्रिया स्वरूप शनिवार सुबह श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.