विकासनगर, जून 5 -- गुरुवार को सुबह से शाम तक विकासनगर, सेलाकुई क्षेत्र में तेज धूप खिली रही, लेकिन शाम को अचानक मौसम बदला और झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश ने एक बार फिर लोगों की कंपकपी छुड़ा दी। उधर, कालसी,त्यूणी, चकराता में बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया। लोग जैकेट,गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर हो गए हैं। पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बुधवार को भी सुबह से मौसम का मिजाज बदला रहा और शाम होते ही बारिश शुरू हो गई। सुबह हुई तो आसपास बिल्कुल साफ था और धूप निकली हुई थी। शाम छह बजे तक बारिश के कोई आसार नजर नही आ रही थे। लेकिन इसके बाद एक बार मौसम बदला और बारिश शुरू होने लगी। बारिश नेलोगों को ठंड का एहसास करा दिया। उधर, त्यूणी, सहिया, कालसी, चकराता में भी शाम को बारिश होने से ठंड बढ़ गई। यहां लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। चकराता में...