बदायूं, दिसम्बर 26 -- बदायूं, संवाददाता। बुधवार की रात को आया भीषण कोहरा के साथ गलन भरी सर्दी ने जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। भीषण कोहरा के बीच यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। सड़कों पर कुछ नजर नहीं आ रहा था और वाहनों की रफ्तार थम गई। जरूरी कार्यों से निकले लोग भी वाहनों की लाइट जलाकर रेंगते नजर आये हैं। वहीं भीषण कोहरा के साथ शीतलहर ने गलन भरी सर्दी बना दी। ठिठुरन से बचने के लिए लोग अलाव के सहारा लेते रहे और गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। दोपहर में निकली धूप ने कुछ राहत दी। गुरुवार की दोपहर तक कोहरा संग शीतलहर ने ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया। 11 बजे के बाद निकली धूप से कुछ राहत मिली है तभी कोहरा भी आसमान से हट सका है। शहर से देहात तक सुबह में भीषण कोहरा छाया रहा और आसमान में बादल छाये रहे। इसके चलते सुबह का अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम त...