पूर्णिया, अक्टूबर 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।गुरुवार की सुबह-सुबह मौसम अपेक्षाकृत कूल-कूल महसूस किया गया और हल्का कुहासा भी देखा गया। कुहासा के कारण दृश्यता मात्र 800 मीटर पर आकर अटक गई थी। सुनसान इलाके में दृश्यता 800 मीटर से भी कम बताई गई। सुबह-सुबह हवा के दबाव में आई कमी के कारण हल्के बादल भी छाए रहे। हालांकि दिनभर हवा का दबाव सामान्य रहा। हल्के बादल के कारण न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट की उम्मीद है। दिन में दक्षिण पश्चिम की तरफ से शुष्क हवा चली, जिनकी औसत चाल 5 से 6 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई। रिकॉर्ड के मुताबिक गुरुवार का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि कुहासा के कारण सुबह की आद्रता 84 फ़ीसदी शाम की ...