फतेहपुर, दिसम्बर 16 -- फतेहपुर। कोहरे का प्रकोप दिनोदिन बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सुबह नौ बजे के बाद तक कोहरे का असर बना रहा। पांच किमी की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा ने ठंड और गलन में इजाफा कर दिया है। मौसम नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों के लिए हानिकारक हो गया है। किसानों समेत आम लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हुए। सुबह कोहरा, ठंड और गलन के चलते बच्चों को लेकर माताएं परेशान रहीं। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को तैयार करने में काफी दिक्कत हुई। 10 बजे तक सूर्य के दर्शन नहीं होने से लोग ठिठुरते रहे। सूर्य देव 10 बजे निकले तो देखने में लगा कि चांद निकला है। कुछ मिनटों बाद फिर बादल सूर्य को ढंक लिए। सूर्य और बादल के लुकाछिपी का खेल 11 बजे तक चलता रहा। इस दौरान सड़कों पर आवागमन प्रभावित रहा। दोपहर बाद खुली धूप निकली तो लोगों को कुछ राहत मिली। ह...