मैनपुरी, जनवरी 31 -- लगातार तीसरे दिन मैनपुरी के लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ा। 25 जनवरी के बाद सर्दी की विदाई की बेला आ गई है, यह समझने वाले लोग घने कोहरे का तिलिस्म नहीं समझ पा रहे। हालत यह है कि शुक्रवार की शाम 6 बजे बाद कोहरा छाया तो आवागमन में लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार की सुबह घनघोर कोहरे के बीच हुई। सुबह से पूर्वाह्न 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। दोपहर में कोहरा छटा लेकिन आसमान में बादल छाए होने से सूर्यदेव नहीं निकले। जनपद में कड़ाके की ठंड ने दुबारा से दस्तक दे दी है। तीसरे दिन भी लोगों को कड़ाके की ठंड के साथ ही घने कोहरे का सामना करना पड़ा। घना कोहरा छाने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी है। सहालग भी शुरू हो गई है। लोग बाइकों व अन्य वाहनों से रिश्तेदारियों में आते जाते हैं लेकिन इस बीच उन्हे...