अल्मोड़ा, मार्च 5 -- अल्मोड़ा। इन दिनों नगर सहित आसपास के हिस्सों में हर पल मौसम करवट बदल रहा है। बुधवार को भी मौसम का अलग रंग देखने को मिला। सुबह के समय हल्के बादल छाए रहे। इससे घाटी वाले क्षेत्र कोहरे के आगोश में आ गए। नौ बजे बाद धूप खिलनी शुरू हुई। इससे मौसम एक बार फिर खुशनुमा हो गया। दिन भर लोगों ने धूप का आंनद लिया। वहीं नगर का अधिकतम तापमान 21 तो न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...