रामपुर, फरवरी 27 -- जनपद में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम करवट बदलेगा। अगले दो दिन में बारिश होने की संभावना है। बुधवार की सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। जनपद में सुबह से ही हल्की ठंड देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान थोड़ा और नीचे जा सकता है। वहीं अगले दो दिन में बारिश होने की भी संभावना है। बादल छा जाने से सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास हुआ। तो वहीं कभी धूप तो कभी बादल छाने से मौसम में लगातार परिवर्तन होता रहा। वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। -फैक्ट फाइल-- 17 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान। 27 डिग्री रहा अधिकतम तापमान। 67 प्रतिशत रही मौसम में आद्रता 14 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली शीतलहर। 1 किम...