बिहारशरीफ, अप्रैल 27 -- गर्मी को देखते हुए मनरेगा के कार्य समय में हुआ बदलावफोटो: मनरेगा: काम करते मनरेगा मजदूर। (फाइल फोटो) बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। जिले में गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मनरेगा मजदूरों के कार्य समय में परिर्वतन किया गया है। मजदूरों से सुबह छह बजे से 11 बजे तक कार्य लिया जायेगा। इसके बाद शाम में साढ़े तीन बजे से छह तक काम करना होगा। कार्यस्थल पर शेड व पानी की व्यवस्था करने का आदेश दिया गया है। मनरेगा मजदूरों के कार्यों के बारे में जानकारी दी गयी है। सभी पीओ को आदेश दिया गया है कि कार्य स्थल पर हर हाल में फर्स्ट ऐड किट, पीने का पानी और क्रेच (आवश्यकतानुसार) की व्यवस्था रखें। जिले में क्रियान्वित कई योजनाओं में प्रतिदिन 63 हजार 970 मजदूरों से काम लिया जा रहा है। डीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि मनरेगा जॉब आधारित स्कीम ...