गौरीगंज, जनवरी 29 -- अमेठी। पिछले दो दिनों से मौसम के मिजाज में बदलाव नजर आ रहा है। गुरुवार को सुबह के समय सर्द हवाओं के चलने से ठंड का असर बना रहा, जिससे लोगों को कंपकंपी का अहसास हुआ। सुबह आसमान में बादल छाए रहने के कारण धूप नहीं निकल सकी और ठिठुरन बढ़ी रही। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों और सुबह-सुबह काम पर निकलने वाले लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह चल रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान का असर अधिक महसूस किया गया। बाजारों और सड़कों पर लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। बादल छंटने के साथ ही धूप निकल आई, जिससे ठंड से राहत मिली। धूप निकलते ही लोग घरों से बाहर निकलते दिखे...