बुलंदशहर, फरवरी 2 -- सूर्यदेव के तेवर लगातार तल्ख हो रहे हैं। जिसके चलते गर्मी का असर भी बढ़ता जा रहा है। हालांकि सुबह-शाम लोग ठंड महसूस कर रहे हैं, लेकिन दोपहर के समय तेज धूप से गर्मी का अहसास होने लगा है। वहीं कोहरे की फिर दस्तक ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। शनिवार को भी सुबह घने कोहरा और धुंध के चलते वाहन चालकों ने लाइट जलाकर सफर किया। समय से धूप निकली तो लोगों को राहत मिली। न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 23 डिग्री पर रिकार्ड किया गया। अब मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से बारिश होने की संभावना बन रही है। तीन दिन तक मौसम बिगड़ सकता है। मौसम का मिजाज अजब-गजब चल रहा है। घने कोहरा और धुंध के साथ दोपहर की गर्मी ने परेशान कर दिया है। धूप का असर तेज होते ही गर्मी परेशान करने लगी है। तापमान का स्तर भी बढ़ा हुआ है। जनवरी के आखिरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.