गोंडा, नवम्बर 5 -- गोण्डा, संवाददाता। बीते दिनों बेमौसम बारिश के बाद अब बारिश से मिली के कारण सुबह-शाम कोहरा परेशान कर रहा है। बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण लोगों को परेशानियां हुईं। सड़क व रेल यातायात पर कोहरे का असर दिखा। सुबह नौ बजे तक कोहरे के कारण दृश्यता कम रही और लोगों को परेशानियां हुई। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 24 घंटों के दौरान कोहरे के प्रभाव में कमी हो सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान 30. 7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। नवंबर माह के पहले ही सप्ताह में कोहरा परेशान करने लगा है जबकि तापमान अभी भी सामान्य बने हुए हैं। बीते दो दिनों में कोहरे के प्रकोप के कारण न्यूनतम तापमान भी बढे रहे। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर सक्रि य पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पछुवा हवाओं की रफ्तार कम हुई है और रात में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.