हरिद्वार, जनवरी 6 -- धर्मनगरी में मंगलवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम हो गई और लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी। दिन चढ़ने के साथ सर्द हवाओं ने ठंड का अहसास और बढ़ा दिया। हालांकि, सुबह हल्की धूप निकली, लेकिन कुछ ही देर में बादल छा गए और धूप गायब हो गई। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। दिन में बढ़ती ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहे। जरूरत पड़ने पर ही बाजार निकले। इस वजह से बाजार देरी से खुले और शाम को जल्दी बंद हो गए। कोहरे और ठंड के कारण सड़कों पर वाहन चालक हेडलाइट जलाकर चलते नजर आए। इधर, मौसम विभाग ने बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री और न्यूनतम 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री की गिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.