नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में मौसम सर्द बना हुआ है। दिल्लीवालों को फिलहाल कोहरे से राहत मिलने के आसार नहीं है। शनिवार के मौसम विभाग ने बहुत घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। उसके बाद दो दिन घना कोहरा छाया रहेगा। विभाग की वेबसाइट के अनुसार आज के लिए ऑरेंज अलर्ट और रविवार तथा सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। शुक्रवार को दिन में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहे और कई स्थानों पर दृश्यता बहुत कम दर्ज की गई। अगले 4 दिनों तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और उसके बाद मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार की सुबह घना से बहुत घना कोहरा रहेगा। 21 और 22 दिसंबर की सुबह मध्यम से घना कोहरा रहेगा। उसके बाद सुबह के घंटों में हल्का से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। शुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.