बुलंदशहर, अक्टूबर 14 -- बुलंदशहर। मौसम बदलते ही सुबह के समय गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है, लेकिन दिन के समय गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। तेज धूप के चलते लोगों को दिन में गर्मी महसूस हो रही है। सोमवार को मौसम का यही मिजाज रहा। न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में ठंड का असर बढ़ जाएगा। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। सोमवार को तड़के से मौसम बदल रहा। गुलाबी ठंड के साथ दिन की शुरुआत हुई। सूर्यदेव के दर्शन होने के बाद गर्मी का असर बढ़ता गया। दोपहर में तेज धूप से मौसम का मिजाज बदल गया। गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली, लेकिन शाम ढलने के बाद मौसम बदल गया। गर्मी से राहत मिली गई। मौसम सामान्य हो गया। हालांकि तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.