बुलंदशहर, फरवरी 21 -- मौसम के मिजाज में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां सुबह-शाम की हल्की ठंड सिहरन पैदा कर रही है, वहीं दोपहर होते-होते सूरज के तीखे तेवर लोगों के पसीने छुड़ा रहे हैं। शनिवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा रहा। तड़के और देर शाम लोगों को हल्के गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही खिली तेज धूप ने गर्मी का अहसास करा दिया। शनिवार को सुबह के समय मौसम ठंड रहा। जबकि दिन बढ़ने के साथ ही धूप के साथ गर्मी के तेवर भी बढ़ गए। तेज धूप चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। गर्मी के चलते लोगों के पसीने तक छूट गए। दिनभर लोगों को तेज धूप ने परेशान किया। इस दौरान न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। दिन और रात के तापमान में अंतर सेहत के लिए भी नुकसानदायक बना ...