बरेली, जनवरी 6 -- सुबह आसमान साफ रहा और धूप निकली तो एकबारगी कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के आसार दिखे। लेकिन दो घंटे बाद ही मौसम ने तेजी से करवट ली और शीतलहर से धूप गायब हो गई। दिन भर हल्की धुंध सी छाई रही। शीतलहर के चलते दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिन में अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रात में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने और पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के चलते सर्दी का असर बढ़ गया है। सोमवार को सुबह हल्की धूप निकली। ऐसे में मौसम साफ रहने की उम्मीद रही लेकिन दोपहर में अचानक धूप गायब हो गई। सर्द हवाएं चलने की वजह से लोग ठंड से ठिठुर गए। पूरा दिन फिर धूप नहीं निकली। दोपहर बाद हल्की धूप रही लेकिन उसका असर न के बराबर रहा। दिन में अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस...