मैनपुरी, जनवरी 27 -- एक बार फिर मौसम करवट ले गया। मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक तो धूप खिली रही। इसके बाद आसमान में बादल छा गए। दोपहर में हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। शाम तक आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। अचानक बिगड़े इस मौसम से आलू, सरसों की फसल उगाने वाले किसानों की धड़कनें बढ़ गईं। मौसम विभाग के अनुसार आज भी मौसम बिगड़ा रहेगा। जनपद में 23 जनवरी को मौसम बदल गया था। सुबह से ही तेज हवाएं चली। आसमान में बादल छाए। शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई थी। इसके बाद 24 जनवरी को भी बादल छाए रहे। जिससे किसानों की सांसें थमी रहीं। हालांकि बारिश अधिक नहीं हुई। तीन दिन से धूप निकल रही थी। मौसम सामान्य था। लेकिन मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया। सुबह तो सूर्यदेव निकले। धूप खिली रही। दोपहर में आसमान में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.