शामली, जनवरी 28 -- बुधवार को मौसम ने दिनभर करवट बदली, जिससे आमजन को ठंड और सर्द हवाओं का सामना करना पड़ा। सुबह के समय आसमान में काले बादल छाए रहे, वहीं सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई। अचानक बदले मौसम से लोग खासे परेशान नजर आए और ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेते दिखाई दिए। सुबह के समय बादलों की मौजूदगी के कारण धूप नहीं निकल पाई, जिससे ठंड का असर अधिक महसूस किया गया। हालांकि कुछ देर बाद आसमान साफ हुआ और धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली। लोग धूप सेकते नजर आए, लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। दोपहर करीब दो बजे एक बार फिर मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादल छा गए। इसके साथ ही सर्द हवाओं का दौर शुरू हो गया, जिससे तापमान में गिरावट महसूस की गई।मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.