कानपुर, दिसम्बर 25 -- सुबह कोहरे व सर्दी से आफत, दिन में धूप निकलने से राहत -दिन में सामान्य से डेढ़ डिग्री नीचे रहा पारा, ठिठुराती रही ठंडी हवा फोटो 25 एकेबी 16 व 17 परिचय-हाई-वे पर कोहरे में निकलते वाहन व रूरा में धूप का आनंद लेते लोग। कानपुर देहात,संवाददाता। जनपद में कडाके की सर्दी व शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गुरूवार सुबह कोहरे व कड़ाके की सर्दी से लोग बेहाल रहे। साढे़ नौ बजे के बाद मौसम ने करवट बदली। धूप निकलने से सर्दी से बेहाल लोगों को राहत मिली। लोग घरों से बाहर आकर गुनगुनी धूप का आंनद लेते दिखे। धूप निकलने के बाद भी दोपहर में पारा सामान्य से डेढ़ डिग्री नीचे रहने व ठंडी हवा राहगीरों को ठिठुराती रही। जिले में मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फवारी के प्रभाव से हो रही कड़ाके कि सर्दी व कोहरे से लोग परेशान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.