हरिद्वार, जनवरी 29 -- धर्मनगरी में गुरुवार को लोग ठंड और सर्द हवाओं से परेशान रहे। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे लोगों की कंपकंपी छूट गई। सुबह काम पर निकलने वाले मजदूरों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता भी काफी कम रही। हालांकि, दोपहर के समय हल्की धूप निकली, लेकिन आसमान में छाए बादलों के कारण धूप की चमक फीकी रही। सर्द हवाओं के बीच दोपहर में भी कई इलाकों में लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। करीब आधे घंटे तक निकली हल्की धूप भी ठंड का असर कम नहीं कर सकी। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि, बुधवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इस तरह एक ही दिन में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब दो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.