रिषिकेष, जनवरी 4 -- शहर में रविवार की सुबह घने कोहरे के बीच हुई, लेकिन करीब 11 बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और सूर्य की किरणे धरती तक पहुंची, जिसके बाद लोगों को राहत महसूस हुई। शाम चार बजे तक चटक धूप रही, मगर शीतलहर ने भी परेशानियों को बढ़ाए रखा। रविवार सुबह से ही आसमान से लेकर जमीन घने कोहरे की चादर में लिपटी रही। एक दफा स्थानीय लोगों को लगा कि सूर्य देव के दर्शन मुश्किल होंगे, मगर 11 बजे ही आमसान से सूर्य की किरण पहुंचीं। कई दिनों से कोहरे और पाले की वजह से परेशान लोग चटक धूप का आनंद लेते दिखे। नगर और आसपास क्षेत्र के पर्यटक स्थलों पर भी चहल-पहल बढ़ी नजर आई। बाजार में भी अन्य दिनों के मुकाबले रविवार को रौनक रही। अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, शाम करीब पांच बजे तापमान 11 डिग्री भी रिकॉर्ड किया गय...