बागेश्वर, जनवरी 5 -- दुग नाकुरी तसहील के रीमा क्षेत्र में बिजली कटौती आए दिन की समस्या बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन बिना पूर्व सूचना के विद्युत आपूर्ति ठप कर दी जाती है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को भी क्षेत्र में बिजली काटने से लोगों का आक्रोश बढ़ गया। उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने कहा कि ऊर्जा निगम मनमानी पर उतर आया है। सुबह सात से नौ बजे तक बिजली गुल हो रही है। उस वक्त बिजली की सबसे अधिक जरूरत होती है। पूर्व प्रधान केदार सिंह महर ने कहा कि लंबे समय से शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों के रवैये में कोई सुधार नहीं आया है। उधर, कांडा-कमस्यार क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं है। स्थानीय निवासी दरपान सिंह बिष्ट ने बताया कि सुबह के समय अक्सर बिजली गुल रहती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.