नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में सर्दी बढ़ने के साथ ही एक बार फिर से स्मॉग और हल्के कोहरे की आशंका बढ़ गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार से सुबह के समय हल्का कोहरा और स्मॉग देखने को मिल सकता है। इस बीच अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का रुख बना रहेगा। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार की सुबह से ही धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ ही धूप तेज होती चली गई। इसके बावजूद उच्च हिमालयी क्षेत्रों से आ रही हवाओं के कारण तापमान सामान्य से नीचे रहा। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में दिन का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 34 से 83 फीसदी तक रह...