बदायूं, नवम्बर 24 -- बदायूं, संवाददाता। जिले में ठंडी पछुआ हवाओं का प्रवाह फिर से शुरू होने से वातावरण में ठंड का अहसास धीरे-धीरे बढ़ रहा है। तापमान में भी गिरावट महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों के भीतर तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। यह गिरावट धीरे-धीरे ही होगी। इसके अलावा आज सुबह कोहरा नजर आया। सर्दी का एहसास होते ही बाजार भी गर्म हो गए और खरीदारी देखी गई है। रविवार की सुबह सर्दी भरे मौसम और कोहरा के बीच हुई। यह कोहरा सर्दी की सीजन का पहला कोहरा रहा। कोहरा की दस्तक के बीच सूर्यदेव ने दस्तक दी और फिर लोगों को सर्दी से राहत मिली। नवंबर महीना अंतिम ओर चल रहा है। इसी बीच हल्के कोहरा के साथ दस्तक दी है और फसलों के लिए भी मौसम अनुकूल है। सुबह-सुबह घने कोहरे के बीच सड़कों से हाईवों तक वाहन ला...