पूर्णिया, फरवरी 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सोमवार को मौसम शुष्क बना रहा। सुबह-सुबह कुहासा रहा। कुहासा के कारण दृश्यता सीमा 600 मीटर दर्ज की गयी। हालांकि, धूप खिलने से मौसम बदलने लगा। धूप में नरमी के कारण ठंड एवं कनकनी बनी रही। सोमवार को 7 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा बहने से सुबह-शाम ठंड एवं कनकनी बनी रही। सोमवार को न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे में मौसम में कोई भी बदलाव नहीं होगा। दिन और रात के तापमान में बदलाव के कारण लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर बच्चों को लेकर सतर्कता जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.