मोतिहारी, अप्रैल 22 -- शहरी क्षेत्र में आवारा पशुओं विशेषकर कुत्तों की बढ़ती संख्या एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। शहर के मुख्य बाजारों, कचहरी रोड, बलुआ, चांदमारी, रघुनाथपुर, स्टेशन रोड, जानपुल, ज्ञानबाबू चौक, मेन रोड, बैंक रोड, छतौनी रोड व अवधेश चौक रोड पर अक्सर गाय, भैंस, कुत्ते व सूअर झुंड में घूमते हुए नजर आ जाते हैं। इनके अचानक सड़क पर आ जाने से कई बार राहगीरों और वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस कारण हादसे हो चुके हैं। आवारा पशुओं के कारण शहर में हादसों का खतरा बढ़ गया है। सुबह की सैर पर जानेवालों से लेकर स्कूली बच्चे भी कुत्तों के कारण दहशत में रहते हैं। बच्चों को स्कूल भेजने में डर रहे परिजन:गृहिणी शिखा लोहिया, अंशू लोहिया, कंचन राजगढ़िया, अमिता किरण व नूतन देवी ने कहा कि आवारा पशुओं की वजह से बच्चों को स्कूल भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.