मुरादाबाद, दिसम्बर 24 -- मुरादाबाद। भाजपा ने भारत रत्न पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष पर अटल पथ पर स्वच्छता अभियान चलाया। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला के नेतृत्व में अटल पथ सिविल लाइन्स में स्थित अलट प्रतिमा के आसपास साफ सफाई की गई। जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में महानगर के सभी जनप्रतिनिधिगण, महानगर के पदाधिकारी, मंडल,मोर्चा, प्रकोष्ठों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी अटल की प्रतिमा की साफ सफाई की। अब शाम को उनकी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर नमन किया जाएगा। भाजपा कल अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.