कानपुर, नवम्बर 4 -- - आज पहाड़ पहुंच सकता है पश्चिमी विक्षोभ, बढ़ेगी ठंड कानपुर वरिष्ठ, संवाददाता। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से सुबह की शुरुआत फिलहाल धुंध और कोहरे से होगी। सोमवार की सुबह भी ऐसी ही रही। दोपहर तक धुंध और कोहरा बना रहा। रात में सर्द हवाओं के चलते तापमान करीब दो डिग्री गिरकर 19.6 से 17.8 डिग्री पर आ गया। यह इस माह का सबसे कम न्यूनमत पारा है। मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ के पहाड़ों तक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद सर्दी बढ़ सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में अभी भी उथल-पुथल खत्म नहीं हुई है। इससे नमी लगातार बनी हुई है। पश्चिमी हवाएं चलने से सर्द हवाएं भी मैदानों में आने लगी हैं। इनकी रफ्तार भी बढ़ गई है। धूल-धुएं के भारी कणों के कारण वे नीचे बने हुए हैं। इस कारण धुंध बढ़ने लगी है। जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.