देवघर, अक्टूबर 5 -- देवघर, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे फिट इंडिया मूवमेंट को गति प्रदान करने के लिए रविवार को देश में मारवाड़ी युवा मंच के लगभग 850 शाखाओं द्वारा एक साथ वॉकथॉन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रात: काल भ्रमण द्वारा समाज में फिटनेस, बेहतर स्वास्थ्य एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देना था। इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए देश के कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी है। इसी कार्यक्रम के तहत रविवार को मारवाड़ी युवा मंच देवघर शाखा द्वारा भी वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के लोगो ने अपना उत्साह दिखाते हुए काफी संख्या में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। वॉकथॉन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.