गिरडीह, जनवरी 16 -- गिरिडीह। जिले में कनकनी हवाओं के चलते सुबह और शाम को अचानक ठंड बढ़ रही है। तापमान में भी भारी गिरावट से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। लोगों की दिनचर्या भी बदली रही। सुबह देर से शुरू हो रही है और शाम ढलते ही चौक-चौराहों पर सन्नाटा पसर रहा है। दिनभर लोग स्वेटर, जैकेट में नजर आ रहे हैं। गुरुवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री नीचे गिरकर 5.4 डिग्री पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा। रोजमर्रा कामकाजी को हो रही परेशानी रोज कमाने-खानेवाले तबके पर कनकनी का असर सबसे ज्यादा है। वाहनों में काम करने वाले ड्राइवर, खलासी और मजदूरों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ठेला-खोमचा चलानेवाले लोग भी कनकनी के साथ कमाई पर प्रहार होने से परेशान हैं, क्योंकि सूरज ढलते ही राहगीरों की संख्या घट जाती है और बिक्री कम हो जाती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.