मैनपुरी, दिसम्बर 14 -- लगातार दूसरे दिन कोहरे के आगोश में मैनपुरी की सुबह हुई। दूसरे दिन भी देरी से सूरज निकले। सुबह नौ बजे के करीब धूप खिली तो लोगों ने धूप का मजा लिया। छुट्टी का दिन था इसलिए लोग बड़ी संख्या में शहर के पार्कों, रेस्टोरेंट और अपनों के यहां मेहमानबाजी करने निकले। शहर के बाजारों में भी मौसम से जुड़ी खरीदारी करने वालों की भीड़ नजर आयी। आने वाले दिनों में सर्दी के तेवर और बढ़ेंगे। कोहरे से बचकर सफर करने का अलर्ट जारी किया गया है। जनपद में कड़ाके की सर्दी के साथ कोहरा शुरू हो गया। शनिवार के बाद रविवार को भी पूरे जिले में कोहरा छाया रहा। सुबह आठ बजे तक सड़कों पर कोहरा इस कदर था कि वाहनों को आवागन में परेशानी हुई। वाहन धीरे-धीरे लाइटें जलाकर निकलते नजर आए। सुबह नौ बजते-बजते कोहरा पूरी तरह छट गया और सूर्यदेव निकल आए। इसके बाद दिन...