फिरोजाबाद, फरवरी 5 -- अनुदेशकों को काफी कम मानदेय देने पर सुप्रीम कोर्ट के नाराजगी जताने एवं इन्हें कम से कम 17000 रुपये मानदेय देने के निर्देश देने के बाद में फिरोजाबाद के अनुदेशकों में भी उम्मीद जगी है। सन 2017 में मानदेय बढ़ने की घोषणा के बाद भी इन्हें बढ़ा हुआ मानदेय नहीं मिल पा रहा था। अभी तक शिक्षक की तरह ही स्कूल में ड्यूटी देने के बाद भी इन्हें मात्र 9 हजार रुपये मिल रहे थे। बेसिक शिक्षा विभाग में अनुदेशकों के रूप में सन 2013 से नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हुई थी। अनुदेशकों को नियुक्त करने के पीछे सबसे बड़ी वजह बताई जा रही थी कि बच्चों के ज्ञान का स्तर बढ़ सके। इसके लिए शारीरिक शिक्षा, कार्यानुभव, कृषि के साथ कंप्यूटर शिक्षा के लिए इनकी नियुक्ति की गई थी। फिरोजाबाद में भी वर्तमान में करीब 153 अनुदेशक कार्यरत हैं। हालांकि इन्हें उस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.