गोरखपुर, नवम्बर 25 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपने मुकदमों की पैरवी के लिए अधिवक्ताओं की नई सूची जारी की है। इसमें गोरखपुर निवासी अधिवक्ता आयुष कुमार शुक्ला को ग्रुप 'सी' पैनल में शामिल किया गया है। इसका आदेश 21 नवंबर 2025 को विधि एवं न्याय मंत्रालय, भारत सरकार के न्यायिक अनुभाग की तरफ से जारी किया गया है। नियुक्ति के बाद अब आयुष शुक्ला सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार से जुड़े मामलों की वकालत करेंगे। उनकी सेवाएं तीन वर्षों या फिर सरकार द्वारा आगे कोई नया आदेश जारी होने तक प्रभावी रहेंगी। आयुष कुमार शुक्ला मूल रूप से गोरखपुर में शाहपुर क्षेत्र के शिवपुर शहबाजगंज के रहने वाले हैं। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा गोरखपुर से ही प्राप्त की। इसके बाद वे न्यायिक सेवाओं में जाने की तैयारी में लग गए। इस कामयाबी के लिए उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.