नई दिल्ली, जनवरी 8 -- सुप्रीम कोर्ट बिहार समेत कई राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) संबंधी निर्वाचन आयोग के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं के एक समूह पर 13 जनवरी को सुनवाई करेगा। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने दिन में याचिकाओं की सुनवाई तय की थी। पीठ ने कहा कि कार्यवाही मंगलवार को फिर से शुरू होगी। निर्वाचन आयोग की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश द्विवेदी मामले में अपनी दलीलें पेश करने वाले थे। आयोग ने छह जनवरी को पीठ को बताया था कि उसके पास मतदाता सूचियों के एसआईआर की शक्ति और क्षमता है, इसके अलावा यह सुनिश्चित करना एक संवैधानिक कर्तव्य है कि किसी भी विदेशी को मतदाता के रूप में पंजीकृत न किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.