दिल्ली, फरवरी 6 -- क्या आपकी चैट सुरक्षित है? भारत के सुप्रीम कोर्ट ने मेटा के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप को फटकार लगाई.कोर्ट ने कहा कि डाटा साझा करने के बहाने नागरिकों की निजता से समझौता नहीं किया जा सकता.इसी हफ्ते सुप्रीम कोर्ट ने वॉट्सऐप और उसकी मालिक कंपनी मेटा की डाटा‑शेयरिंग और प्राइवेसी पॉलिसी पर कड़ी नाराजगी जताई है.कोर्ट ने साफ किया कि किसी भी भारतीय नागरिक के प्राइवेसी अधिकार के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी.व्हाट्सएप डाटा साझा करने के नाम पर निजी जानकारी का दुरुपयोग नहीं कर सकता.दरअसल मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ तीन फरवरी को मेटा की याचिका पर सुनवाई कर रही थी.भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने साल 2024 में व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी 2021 को लेकर 213.14 करोड़ रूपए का जुर्माना लगाया था.इसे नेशनल कंप...