नई दिल्ली, अगस्त 6 -- सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को लैंगिक संवेदनशीलता एवं आंतरिक शिकायत समिति का पुनर्गठन किया। एक कार्यालय आदेश में कहा गया कि भारत के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने लैंगिक संवेदनशीलता और आंतरिक शिकायत समिति का पुनर्गठन किया है। 12 सदस्यीय समिति की अध्यक्षता न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना करेंगी। समिति में न्यायमूर्ति एन. कोटिस्वर सिंह, रजिस्ट्रार सुजाता सिंह और वरिष्ठ अधिवक्ता- मेनका गुरुस्वामी, लिज मैथ्यू और बांसुरी स्वराज के अलावा अधिवक्ता नीना गुप्ता भी शामिल हैं। अन्य सदस्यों में अधिवक्ता और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.