नई दिल्ली, फरवरी 5 -- यूपी में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण यानी एसआईआर में लगे एक बीएलओ को मुस्लिमों का वोट काटने के लिए धमकाने और मारपीट के मामले से सियासत गरमा दी है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीएलओ का वीडियो एक्स पर पोस्ट कर सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है। अखिलेश यादव ने यह भी लिखा कि अब किसी से उम्मीद नहीं बची है। मंगलवार को भी अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर मुस्लिमों और पीडीए समाज के लोगों का वोट फार्म-7 के जरिए काटने का गंभीर आरोप लगाया था। ताजा मामला इटावा का है। एक दिन पहले शिवपाल यादव भी इटावा पहुंच थे और मामले को जोर-शोर से उठाया था। अखिलेश यादव ने एक्स पर बीएचओ की आपबीती वाला वीडियो पोस्ट कर लिखा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय तत्काल संज्ञान ले, क्योंकि और किसी से उम्मीद नहीं बची है। भा...