नई दिल्ली।, अगस्त 29 -- भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) बी. आर. गवई ने शुक्रवार को बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे और पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विपुल मनुभाई पंचोली को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के तौर पर शपथ दिलाई। दोनों को 27 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत किया गया था। न्यायमूर्ति पंचोली न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची के सेवानिवृत्त होने के बाद अक्टूबर 2031 में सीजेआई बनने की कतार में होंगे। निर्धारित वरिष्ठता क्रम के अनुसार वह तीन अक्टूबर, 2031 को प्रधान न्यायाधीश का पदभार ग्रहण करेंगे और 27 मई, 2033 को सेवानिवृत्त होगें। सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने 25 अगस्त को केंद्र सरकार को न्यायमूर्ति अराधे और न्यायमूर्ति पंचोली को न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की अनुशंसा की थी। हालांकि, कॉलेजियम की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.