नई दिल्ली, मई 26 -- Supreme Court new judges: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय में तीन जजों को नियुक्त करने की सिफारिश की है। कॉलेजियम ने कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एन वी अंजारिया, गुवाहाटी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विजय बिश्नोई और बॉम्बे हाई कोर्ट के न्यायाधीश ए एस चंदुरकर को सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है। मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई की अध्यक्षता वाले पांच सदस्यीय कॉलेजियम हाल ही में खाली हुई सीटों को लेकर यह सिफारिश की है। हाल ही में पूर्व मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायाधीश ह्रषिकेश रॉय रिटायर हुए थे। इसके साथ ही न्यायमूर्ति बेला त्रिवेदी भी 9 जून को रिटायर हो होने वाली है। इसको देखते हुए नए जजों की नियुक्ति की सिफारिश करने का फैसला लिया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.