नई दिल्ली, जुलाई 14 -- सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे ने चार दशक से अधिक समय तक वकालत करने के बाद इस पेशे से संन्यास लेने का फैसला किया है। खास बात है कि उन्होंने यह फैसला अचानक लिया और व्हाट्सऐप पर सूचित किया गया। दवे ने व्हाट्सऐप संदेश में कहा, 'बार में 48 शानदार वर्ष बिताने और हाल ही में अपना 70वां जन्मदिन मनाने के बाद, मैंने कानून का पेशा छोड़ने का निर्णय लिया है।' दवे के पिता न्यायमूर्ति अरविंद दवे गुजरात उच्च न्यायालय में न्यायाधीश थे। दवे का जन्म 27 अक्टूबर, 1954 को हुआ था। उन्होंने 1978 में गुजरात में अपनी वकालत शुरू की और बाद में 1980 के दशक के मध्य में दिल्ली आकर उच्चतम न्यायालय के एक शीर्ष वकील का मुकाम हासिल किया। उन्हें 1998 में उच्चतम न्यायालय ने वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.