बोकारो, फरवरी 25 -- बोकारो, प्रतिनिधि। शिक्षा के क्षेत्र में विगत साढ़े तीन दशक से सेवारत डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. अवनीन्द्र सिंह गंगवार की उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। डॉ. गंगवार ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय की मध्यस्थता व सुलहनामा परियोजना समिति की ओर से मध्यस्थता की अवधारणा व तकनीक पर आयोजित 40 घंटे के विशेष प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा कर एक विशिष्ट उपलब्धि हासिल की है। इस प्रशिक्षण के साथ ही अब डॉ. गंगवार शिक्षाविद के साथ एक शांतिदूत की भूमिका में न्यायिक विवादों को सुलझाने में भी अपनी महती भूमिका निभा सकेंगे। एक सर्टिफाइड मीडिएटर के रूप में भी अब वे पहचाने जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट के इस प्रमाणन के साथ ही वे विभिन्न न्यायालयों (जिला न्यायालय, उच्च न्यायालय या स्वयं सुप्रीम कोर्ट) के मध्यस्थता केंद्रों में पैनल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.